फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 9,440 ब्लाॅक में 7,162 प्रगणक करेंगे गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में जनगणना का दूसरा चरण 16 नवंबर से स्वगणना के साथ शुरू होगा। 1 दिसंबर से 7,162 प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जिले में इसके लिए 9,440 ब्लाॅक तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वगणना में लोगों को 40 सवालों के जवाब देने होंगे। इसमें नाम के साथ जाति, धर्म, शिक्षा समेत अन्य जानकारी देनी होंगी। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि 16 नवंबर से होने वाली स्वगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसा करने से आगे की होने वाली जनगणना में कम समय लगेगा। स्वगणना के बाद 1 दिसंबर से डोर टू डोर अभियान शुरू होगा। इसमें प्रगणकों के साथ 16 चार्ज अधिकारी और 1,169 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। इनका कार्य प्रगणकों के कार्य पर नजर रखने के साथ उनकी समस्याओं में मदद करना होगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त अंजनी सिंह ने बताया कि जनगणना से जुड़े सभी सुपरवाइजर की ट्रेनिंग को चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी को इस संबंध में पूर्व में ही जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें