फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग खत्म, सामने पेपर देखकर छूटा थाना प्रभारियों का पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटिंग खत्म, सामने पेपर देखकर छूटा थाना प्रभारियों का पसीना
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस लाइन के सभागार में बृहस्पतिवार को एसएसपी ने क्राइम मीटिंग के बाद सभी थाना प्रभारियों की लिखित परीक्षा ली। परीक्षा कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, कानून व व्यवहारिकता से संबंधित सवाल पूछे गए। अभी परीक्षा का परिणाम नहीं घोषित किया गया है। देखना है परीक्षा में कौन पास और कौन फेल होता है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान एसएसपी ने सभी प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल करने व भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी को इस दौरान उन्होंने फरियादियों के साथ उचित व्यवहार के भी निर्देश दिए हैं। इसके बाद एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों की लिखित परीक्षा सभागार में ही कराई। इस दौरान प्रभारियों पर कड़ी निगरानी कैमरों व अन्य अधिकारियों ने रखी। सूत्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र में सभी थाना प्रभारियों से 26 सवाल पूछे गए थे। जिनमें अधिकतर सवाल कानून व्यवस्था से संबंधित, क्राइम, जनरल नालेज व व्यवहारिकता को लेकर पूछे गए थे। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी थाना प्रभारी चले गए। हालांकि, अभी तक परीक्षा फल घोषित नहीं किया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि परीक्षा पास करने वाले अफसरों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें