फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांग साइड आ रहे गैस टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रांग साइड आ रहे गैस टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा
विज्ञापन

साहिबाबाद। एलिवेटेड रोड पर सोमवार रात बाइक से घर जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को रांग साइड से आ रहे गैस टैंकर ने रौंद दिया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
गाजियाबाद के नंदग्राम में गौरव भाटी (25) परिवार के साथ रहते थे। वह इंदिरापुरम की एक बेकरी शॉप में डिलीवरी ब्वॉय थे। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे गौरव ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही गौरव बुद्ध चौक से एलिवेटेड रोड पर चढ़े दिल्ली गाजियाबाद रेलवे लाइन के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे गैस के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने टैंकर चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गौरव की इलाज के दौरान मौत हो गई। टैंकर के नंबर के आधार पर मृतक के चाचा सुभाष भाटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दो बहनों का अकेला भाई था गौरव
गौरव परिवार में सबसे बड़ा था। उनकी दो बहनें विदुषी (23) और मेघा (17) हैं। गौरव के पिता की गाजियाबाद पुराना बस अड्डे के पास हलवाई की दुकान है। गौरव घर में सबके चहेते थे। उन्होंने तीन माह पूर्व अपनी बड़ी बहन की शादी की थी। वह नौकरी कर परिवार चलाने में पिता की मदद करते थे। बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


हाइट बैरियर न होने से हुआ हादसा
भारी वाहन एलिवेटेड रोड पर प्रतिबंधित हैं। एलिवेटेड रोड से उतरने वाले रास्ते पर हाइट बैरियर नहीं लगा हुआ है। टैंकर चालक को राजनगर एक्सटेंशन से इंदिरापुरम जाना था। इसलिए वह गलत दिशा में एलिवेटेड रोड पर चढ़ गया। चालक ने सोचा था कि वह वसुंधरा में बुद्ध चौक पर उतर जाएगा, जबकि बुद्ध चौक पर एलिवेटेड रोड पर जा रही रोड पर हाइट बैरियर लगा हुआ है। चालक यहां पर भी नहीं उतर सकता था। आगे पीछे दो गैस के टैंकर थे। यदि पुलिस होती तो टैंकर एलिवेटेड रोड पर नहीं चढ़ पाते और हादसा न होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें