फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। विवाहिता का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। गत सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरौरा थाना क्षेत्र के बेलोन गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि दो जुलाई 2017 को उसने अपनी बेटी रजनी की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव उटरावली निवासी सुनील पुत्र गंगाराम से की थी। उन्होंने अपने हैसियत के अनुुसार बेटी की शादी में दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते रहते थे। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को ससुरालीजनों ने दहेज में सोने की चेन और अन्य सामान की मांग को लेकर रजनी के साथ मारपीट करते हुए उसे जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में रजनी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 30 अप्रैल को रजनी ने दम तोड़ दिया। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति सुनील, सास सोनदेई, ननद बबली व देवर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देहात कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें