फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आशियाना पाने का सुनहरा मौका-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आशियाना पाने का सुनहरा मौका
विज्ञापन


गाजियाबाद। महानगर में अपने आशियाना की चाह रखने वाले लोगों का सपना पूरा हो सकता है। जीडीए की ओर से मधुबन बापूधाम, कौशांबी और संजयपुरी (मोदीनगर) आवासीय योजना में 1021 फ्लैटों की स्कीम लांच की जाएगी। स्कीम के लिए 12 फरवरी से आवेदन फार्म मिलना शुरू होंगे। फिर लोग 12 मार्च तक जीडीए में आवेदन कर सकेंगे। फ्लैट का आवंटन लाटरी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
मधुबन बापूधाम योजना में 41 वर्ग मीटर से लेकर 174 वर्ग मीटर तक के फ्लैटों की स्कीम लांच होगी। जबकि कौशांबी में 27.87 वर्ग मीटर के एक कमरे के 96 और संजयपुरी मोदीनगर में 29.70 वर्ग मीटर के 107 ईडब्ल्यूएस (चार मंजिला) श्रेणी के भवनों के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक आवेदक 20 फीसदी राशि के साथ आवेदन कर सकेंगे। फिर मधुबन बापूधाम व कौशांबी योजना में शेष 80 फीसदी राशि तीन साल में 12 त्रिमासिक किस्तों में 12 फीसदी ब्याज सहित और संजयपुरी में 20 सालों में 80 त्रिमासिक किस्तों में 7.5 फीसदी ब्याज सहित जमा करना होगा। ब्याज को किस्तों में जोड़कर भुगतान विवरण तैयार होगा। पैनल ब्याज मधुबन बापूधाम व कौशांबी योजना के लिए 15 प्रतिशत और संजयपुरी मोदीनगर योजना के लिए 10.50 प्रतिशत देय होगा।
विज्ञापन


आवेदन फार्म की 300 व 1100 रुपये है कीमत
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक स्कीम में ईडब्ल्यूएस भवनों व अन्य फ्लैटों के आवेदन फार्म की दो कीमतें निर्धारित की गई हैं। इसमें मिनी एमआईजी, एलआईजी फ्लैटों के लिए आवेदन फार्म 1100 रुपये और ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए 300 रुपये आवेदन फार्म की कीमत तय की गई है। बैंक की विभिन्न शाखाओं से आवेदन फार्म लेने और भरने के बाद आखिरी तारीख तक बैंक में ही जमा कराना होगा।
----
स्कीम में फ्लैटों की कीमत एक नजर में
योजना के अंतर्गत मधुबन बापूधाम में मिनी एलआईजी चार मंजिला भवन की कीमत 28.62 से 32.04 लाख, एलआईजी (चार मंजिला) अल्प आय वर्ग की कीमत 11.22 लाख, दो बीएचके टाइप-ए बहुमंजिला की कीमत 50.58 लाख, दो बीएचके टाइप-बी की 52.58 लाख, तीन बीएचके टाइप-ए बहुमंजिला की कीमत 60.89 लाख, तीन बीएचके टाइप-बी की कीमत 62.59 लाख, तीन बीएचके विद स्टडी टाइप-ए की कीमत 67.50 लाख और तीन बीएचके टाइप-बी की कीमत 69.42 लाख है। जबकि कौंशाबी में एक कमरे के भवन की कीमत 19.56 लाख और संजयपुरी मोदीनगर में ईडब्ल्यूएस भवन की कीमत 5.57 लाख है।
विज्ञापन

----
इन बैंकों की शाखाओं से मिलेंगे फार्म
जीडीए की नई स्कीम के आवेदन फार्म एसबीआई, पीएनबी बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इलाहाबाद बैंक, विजया बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, नैनीताल बैंक सहित अन्य शाखाओं से मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें