जल्द ही एक फोन कॉल पर मिलेगा डीजल
इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप अब आपकी फैक्ट्री या घर पर अब डीजल की होम डिलीवरी भी देंगे। यह व्यवस्था एक माह के अंदर लागू हो जाएगी। खास बात यह है कि उद्यमियों व बड़े कारोबारियों के अलावा अधिक डीजल की खपत करने वालों को होम डिलीवरी की जाएगी। कंपनी इस योजना के लिए डिलीवरी स्लैब भी बना रही है।
गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव बृज मोहन सिंघल ने बताया कि होम डिलीवरी योजना के तहत डीजल की अधिक खपत करने वाले उद्यमियों और बड़े कारोबारियों को लाभ होगा।
होम डिलीवरी के एवज में लिए जाने वाले शुल्क का निर्धारण भी जल्द ही कर लिया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि गाजियाबाद औद्योगिक क्षेत्र हैं, ऐसे में यहां योजना के सफल होने की पूरी उम्मीद है। डीजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक फोन कॉल पर डीजल पहुंचाया जाएगा।