फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: 70 में से 20 से अधिक टैंकर खा रहे जंग, जनता बूंद-बूंद पानी को परेशान; खोड़ा नगरपालिका की लापरवाही!

Sat, 01 Aug 2026 06:35 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा

सार

खोड़ा नगरपालिका क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति के लिए 70 टैंकर उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से 20 से अधिक टैंकर पानी पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। स्थानीय जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन
खोड़ा में जंग खा रहे पानी के टैंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोड़ा नगरपालिका क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति के लिए 70 टैंकर उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन पानी पहुंचाने के बजाय 20 से अधिक टैंकर सड़क किनारे खड़े-खड़े जंग खा रहे हैं। दूसरी ओर, अधिकारियों का दावा है कि खोड़ा में सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय टैंकरों के माध्यम से गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें पीने का पानी निजी प्लांटों से खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्र में स्थायी जलापूर्ति की मांग को लेकर लोग लंबे समय से आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, रैलियां और भूख हड़ताल जैसे कई प्रयास कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आज तक लोगों को नियमित और स्थायी रूप से गंगाजल की आपूर्ति नहीं मिल सकी है। इससे लोगों में नगरपालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें