फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 करोड़ के टेंडर जारी होने पर निगम में मनी ‘दिवाली’

Sun, 25 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबी जद्दोजहद के बाद 70 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर जारी हुए तो नगर निगम में शनिवार को ‘दिवाली’ जैसा जश्न मना। पार्षदों ने निगम में मिठाइयां बांटीं। उन्होंने मेयर और निगम अधिकारियों को बुके देकर शुक्रिया अदा किया।दरअसल, चुनावी साल में वार्डों के विकास कार्यों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


ओवर बजटिंग की वजह से निगम अधिकारी टेंडर जारी करने के मूड में नहीं थे। इसकी वजह से पार्षदों की धड़कनें बढ़ी हुई थी। विकास कार्यों में रोड़ा अटकता तो चुनाव में पार्षदों के लिए मुश्किल खड़ी हो जातीं। ऐसे में पार्षद भी कई दिनों से महापौर अशु वर्मा और निगम अधिकारियों पर दबाव बना रहे थे।

महापौर के हस्तक्षेप के बाद निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को 70 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए। शनिवार को समाचार पत्रों में टेंडर जारी होने की सूचना मिली तो पार्षदों के चेहरें खिल उठे।
विज्ञापन


पार्षद शेखर त्यागी, प्रवीन चौधरी, सत्यपाल यादव, राजीव शर्मा, बादल यादव, कुसुम सिंह निगम पहुंचीं। उन्होंने महापौर को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि नगर आयुक्त और मेयर की वजह से ही वार्डों में विकास कार्यों को हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें