फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चालान का लिंक भेजकर खाते से 6.40 लाख निकाले

सार

गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी गौरव शर्मा के मोबाइल को साइबर ठगों ने व्हाट्सएप लिंक के जरिए हैक कर लिया। ठगों ने उनके बैंक खातों से 6.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने मुरादनगर में रहने वाले गौरव शर्मा के व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान का लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर लिया। ठगों ने गौरव शर्मा के मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खातों से 6.40 लाख रुपये अलग-अगल खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुरादनगर के ग्राम अबूपुर निवासी गौरव शर्मा के मुताबिक 16 सितंबर को उनके भाई ने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर आरटीओ चालान के नाम से एक एप का लिंक डाला था। यह लिंक एक ऐप की एपीके फाइल थी। उन्होंने लिंक को खोल एप डाउनलोड किया था। 19 सितंबर को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर कई ओटीपी आए। जब उन्होंने अपने मोबाइल को देखा तो उसमें काल फाॅरवर्ड सेटिंग चालू थी। इसके बाद उनके मोबाइल पर पांच लाख रुपये और एक लाख 40 हजार रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया। वह तत्काल बैंक शाखा पहुंचे और उन्होंने अपने खाते को ब्लॉक कराया। पीड़ित ने बताया कि रुपये की ट्रांजक्शन कब हुई है मोबाइल पर इसकी जानकारी नहीं मिली। सुबह नौ बजे उनके मोबाइल पर धनराशि ट्रांसफर होने के मैसेज आए। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें