फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। हाइवे पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कैं टर ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का टायर बदल रहे परिचालक की मौत हो गई। वहीं, ट्रक के चालक और टैंकर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एटा के चांदपुर निवासी चालक पंकज अपने साथी परिचालक शैलेंद्र (22) पुत्र जयवीर के साथ ट्रक में गत्ते भरकर बुलंदशहर की ओर जा रहा था। हाइवे पर गांव लालपुर चितौला के पास अचानक टायर में पंचर हो गया। इसके बाद दोनों ट्रक का टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे की ओर से आए एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़के किनारे खाई में जाकर पलट गए। हादसे की चपेट में आकर ट्रक चालक पंकज, शैलेंद्र व कैंटर चालक श्यामवीर, परिचालक अमीरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने ट्रक के परिचालक शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी सभी के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें