फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी नारे लगाने का किया विरोध, मारी कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक जिंदाबाद के नारे लगाने
विज्ञापन

का किया विरोध तो मारी कैंची


- लोनी की नसबंदी कॉलोनी में तीन युवकों ने परचून व्यापारी से की मारपीट
- पीड़ित की मां से की अभद्रता, पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटा
- शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

लोनी। कोतवाली थाना क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी में शनिवार को देश विरोधी नारे लगाने का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक परचून व्यापारी को कैंची मारकर घायल कर दिया। पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

नसबंदी कॉलोनी के पास बुद्ध नगर के मेन बाजार में परचून व्यापारी सुशील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका आरोप है कि वह शनिवार सुबह घर के पास ही किसी काम से गए थे। रास्ते में तीन युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। युवक देश के प्रधानमंत्री को भी अपशब्द बोल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बात बढ़ने पर एक युवक पास की नाई की दुकान से कैंची ले आया और उन पर हमला कर दिया। उनके सिर में कैंची से चोट आई है। इतना ही नहीं आरोपियों ने बीचबचाव करने पहुंची उनकी मां से भी अभद्रता की। आरोपी युवक उनसे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर शहजाद, नफीस और मुफीस निवासी बुद्ध नगर रोड सुनहरी मस्जिद के खिलाफ देश के खिलाफ नारे लगाने समेत अन्य धाराओं (124ए, 504, 394) में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। तीनों आरोपी आपस में भाई हैं और कबाडी का काम करते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें