दूसरे समुदाय के किशोर ने किशोरी से की छेड़छाड़
अनूपशहर कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार शाम एक किशोरी से नाबालिग लड़के ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी दूसरे समुदाय का होन के चलते लोगों में रोष है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम एक किशोरी अपने घर से दादा की दुकान पर कुछ घरेलू सामान लेने जा रही थी।
रास्ते में पीछे से आए नाबालिग लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी भागकर अपने दादा के पास दुकान पर पहुंची। इसी बीच किशोरी के परिजन और राहगीरों ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। आरोपी किशोर दूसरे समुदाय का होने के चलते लोगों में रोष है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।