फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली में गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन


पहासू क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में बीती शाम घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम की रजवाहे की नाली में गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी के लिए गए लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव गंगागढ़ निवासी अनिल की दो वर्षीय पुत्री गुंजन बीती शाम घर के बाहर ही खेल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो खेलते वक्त गुंजन रजवाहे की नाली के समीप जा पहुंची और दौड़ते वक्त नाली में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम का शोर सुनकर जमा हुए परिजन और ग्रामीणों ने उसे किसी प्रकार नाली से बाहर निकाला और सीएचसी की तरफ दौड़ पडे़। लेकिन सीएचसी पहुंचने से पूर्व ही मासूम ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई मासूम की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें