फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक के खाते से 60 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी उमेश कुमार ने कोर्ट के आदेश पर मधुबन बापूधाम थाने में तीन साइबर ठगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात पुरुष और तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उमेश कुमार का आरोप है कि ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर उनके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि उमेश कुमार के मुताबिक वह जनवरी 2024 में किसी काम से संजय नगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में गए थे। इसी दौरान उन्हें कॉल आई कि अपना आधार कार्ड और पेन कार्ड चेहरे के सामने रखें उनके दस्तावेजों से महाराष्ट्र और गुजरात में फर्जी सिम का प्रयोग हो रहा है। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल की और बताया कि फर्जी सिम के डाटा का उनके आधार और पैन कार्ड से मिलान करना है।
उमेश के अनुसार साइबर ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने के बाद मोबाइल हैक कर खाते से 60 हजार रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस के मुकदमा नहीं दर्ज करने पर पीड़ित को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केर दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें