फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 22 लाख के गहने लूटने के आरोप में 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
स्वॉट टीम ने गिरफ्तार किए धोखाधड़ी कर आभूषण चोरी करने वाले छह आरोपी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन ऑर्डर के बहाने ज्वेलरी कंपनी के कर्मचारी को घर बुलाकर करीब 22 लाख रुपये के गहने लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन

विजयनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये के सोने के गहने व अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं। पांच आरोपी संभल और एक मुरादाबाद जिले का रहने वाला है।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार, 16 मई 2026 को दिल्ली की ज्वेलरी कंपनी कैरेटलेन टाटा प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सलाहकार विनीत गुप्ता विजयनगर थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी सोने-चांदी के जेवर ऑनलाइन बुक करती है। ऑर्डर मिलने पर ग्राहक के पते पर आपूर्ति कर दी जाती है।
इसी कड़ी में 16 मई को विजयनगर के एक पते से ऑनलाइन बुकिंग की गई। वह दिए गए पते पर पहुंचे तो वहां मौजूद चार-पांच युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और करीब 22 लाख रुपये के जेवरात व एक आईपैड लेकर भाग गए। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें चंदौसी रोड थाना बहजोई संभल निवासी अभिषेक व यश कुमार, इस्लामनगर चौराहा नई बस्ती विकास कॉलोनी थाना बहजोई संभल निवासी पुष्पेंद्र कुमार उर्फ प्रेम व विशाल कुमार, नई बस्ती दुर्गा कॉलोनी थाना बहजोई संभल निवासी राहुल सिंह व संजयनगर थाना कटघर मुरादाबाद निवासी अमन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

बदमाशों से सोने की सात चेन, दो ब्रेसलेट, पांच मोबाइल फोन, एक आईपैड व एक कार बरामद की गई है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। आरोपी विजयनगर में मकान किराये पर लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें