फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टेलीग्राम टास्क के जरिये पांच दिनों में 5.32 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में रहने वाली मंजू के मोबाइल पर लिंक भेजकर साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा दिया। मॉल में नौकरी करने वाली मंजू देवी ने साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में मात्र पांच दिनों में 5.32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि साहिबाबाद के झंडापुर निवासी मंजू एक मॉल में नौकरी करती हैं। पीड़िता के मुताबिक पांच मई 2025 को उनके मोबाइल पर साइबर ठगों ने लिंक भेजा। इसमें घर बैठे कमाई का झांसा दिया गया। मंजू ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो कॉलर ने 180 रुपये निवेश कर प्रतिदिन दो से चार हजार रुपये कमाने का झांसा दिया। पीड़िता से ऑनलाइन फार्म भरवाया और डी-मैट खाता खोलकर निवेश शुरू कराया। पीड़िता ने नौ मई तक 5.32 लाख रुपये साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जबकि डी-मैट खाते में उन्हें 10 लाख से अधिक का मुनाफा दर्शाया गया। जब मंजू देवी ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो साइबर ठगों ने अतिरिक्त धनराशि ट्रांसफर करने का दबाव बताया। पीड़िता मंजू ने साइबर थाने में ठगों के खिलाफ बीएनएस के अंतर्गत धोखाधड़ी से रुपये ट्रांसफर की धारा 318(2) और कम्प्यूटर संसाधनों से रुपये ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें