फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के साथ ट्रक में भर दिया 36 बोरी सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के साथ ट्रक में भर दिया 36 बोरी सरकारी राशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवीन अनाज मंडी बुलंदशहर स्थित एक क्रय केंद्र से बृहस्पतिवार को गेहूं का उठान हुआ। जिस ट्रक में गेहूं की बोरी भरी गई। उसमें सरकारी राशन के गेहूं की भी 36 बोरियां लाद दी गईं, जो एफसीआई के इमलिया स्थित गोदाम पर पहुंच गई। अफसराें का कहना है मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 137 क्रय केंद्र संचालित हैं। इनमें तीन क्रय केंद्र नवीन अनाज मंडी बुलंदशहर में संचालित हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को एक क्रय केंद्र से गेहूं का ट्रक में लदान हुआ। इस ट्रक में 36 बोरी राशन की भी भर दी गई। ट्रक गेहूं को लेकर इमलिया स्थित एफसीआई के गोदाम पर पहुंच गया। जहां इसका खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को दी गई। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारी से भी संपर्क करने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि क्रय केंद्र प्रभारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हैं। वहीं, दूसरी ओर विभागीय अफसरों ने मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच शुरू कर दी है। एफसीआई के मैनेजर विवेक पोद्दार ने बताया कि मंडी स्थित क्रय केंद्र से इमलिया गोदाम पर गेहूं से लदे ट्रक में 36 बोरी राशन के गेहूं पहुंचने का मामला उनके संज्ञान में है। जांच करवाई जा रही है। इसका पता करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है कि राशन का गेहूं क्रय केंद्र से कैसे ट्रक में लादकर गोदाम पहुंच गया है। इस पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद ही होगा।
विज्ञापन

कहीं कालाबाजारी कर तो नहीं पूरा किया जा रहा लक्ष्य !
बुलंदशहर। जिले में राशन के गेहूं की कालाबाजारी समय-समय पर उजागर होती रही है। अब राशन का गेहूं क्रय केंद्र से गोदाम पर पहुंचने के मामले से लग रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि इस गेहूं की कालाबाजारी कर गेहूं खरीद का लक्ष्य तो पूरा नहीं किया जा रहा है। साथ ही इस गेहूं की कालाबाजारी की भी आशंका जताई जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो कई विभागीय अफसर लपेटे में आ सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हर माह जिले में बड़ी मात्रा में राशन का गेहूं सरकारी राशन की दुकान पर फूड सिक्योरिटी के पात्र राशन कार्ड धारकों को वितरित करने के लिए पहुंचता है। जब से यह योजना शुरू हुई है तब से लेकर अब तक राशन के गेहूं की कालाबाजारी के मामले समय-समय पर उजागर होते रहे हैं। अब मंडी स्थित क्रय केंद्र पर राशन का गेहूं कैसे पहुंचा और उसे ट्रक में भरकर भंडारण के लिए गोदाम पर भेज दिया गया। इस पूरे मामले ने आशंका बढ़ा दी है कि राशन के गेहूं की कालाबाजारी जनपद में बदस्तूर जारी है। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस गेहूं से कहीं अफसर गेहूं खरीद लक्ष्य तो पूरा कर रहे हैं। यदि ऐसा है तो इस गेहूं की राशि किसके खाते में जा रही है और सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचने वाला यह गेहूं कैसे क्रय केंद्र पर पहुंच गया। यह सब जांच का विषय है। साथ ही यह पूरा मामला कई सवाल भी खड़े कर रहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें