चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी ने 49 दरोगाओं का तबादला किया है। कई चौकी इंचार्जों को पुलिस लाइन भेजा गया है और पुलिस लाइन से थानों और चौकियों पर तेज तर्रार दरोगा भेजे गए हैं।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सिहानी गेट थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह को लोहिया नगर चौकी पर तैनात किया है। यहां तैनात चौकी इंचार्ज हरिओम वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है।
नासिरपुर चौकी इंचार्ज सचिन जावला को पुलिस लाइन व खोड़ा गांव चौकी प्रभारी महक सिंह को शहीदनगर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। अनिल यादव को शहीदनगर चौकी से थाना खोड़ा, पवेंद्र सिंह को थाना निवाड़ी से चौकी प्रभारी सीमा साहिबाबाद, राकेश बालियान को सीमा चौकी से थाना साहिबाबाद, बाबूराम को थाना लोनी से खोड़ा स्थित लोधी चौक चौकी प्रभारी बनाया गया है।
सोनवीर सोलंकी को थाना साहिबाबाद से नासिरपुर चौकी, अशोक कुमार राठी को पुलिस लाइन से हिंडन पुल पुलिस चौकी, मुन्नेश कुमार को मोदीनगर कस्बा चौकी से थाना विजयनगर, हिंडनपुल चौकी पर तैनात पवन कुमार और पाइप मार्केट चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
नया बस अड्डा चौकी पर लंबे समय से तैनात अतुल चौहान को फर्रुखनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं लालकुआं चौकी इंचार्ज श्रीनिवास गौतम को नया बस अड्डा चौकी पर भेजा गया है। थाना कविनगर में तैनात जितेंद्र कुमार को गोविंदपुरम चौकी प्रभारी बनाया गया है। हालांकि इस चौकी पर तैनात प्रभारी विजय यादव का नाम तबादला सूची में शामिल नहीं है।
पांच शराब तस्कर गिरफ्तार
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने पांच तस्करों पांच पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। एसएचओ कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर राजेंद्र, अमीन, चमन, जॉनी और मिनसर निवासी बम्हेटा हैं। वह हरियाणा से शराब लाकर गाजियाबाद के कई क्षेत्रों बेचते थे।