फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड-दो में मंगलवार को मां और सीए बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को छोटी बेटी के नाम संबोधित मां का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

न्याय खंड-2 स्थित जनता फ्लैट में बलवंत सिंह बिष्ट पत्नी प्रेमा (46), बड़ी बेटी दीपा (28) और छोटी बेटी मोनिका उर्फ मोनू के साथ रहते थे। बलवंत सिंह दिल्ली की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में काम करते हैं। दीपा ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सीए थी, जबकि मोनिका उर्फ मोनू गूगल कंपनी गुरुग्राम में काम करती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलवंत सिंह और मोनिका अपने आफिस चले गए थे। घर पर दीपा और उसकी मां थीं। बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शाम करीब पांच बजे अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। शाम करीब सात बजे वे घर पहुंचे। मेन गेट के बाहर लगी जाली वाला गेट बंद था। वे जाली का गेट तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा, प्रेमा पंखे पर चुन्नी के सहारे लटकी हुई थीं। दीपा का शव बेड पर पड़ा था। दीपा के गले पर फंदे का निशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। फॅोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना था कि दोनों ने सुसाइड किया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें