फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को दुबारा जारी किया पैसा, खाता सीज-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की धनराशि दोबारा जारी, प्रधान का खाता सीज
विज्ञापन

- शौचालय निर्माण में सामने आया फर्जीवाड़, रजापुर ब्लॉक के निडोरी गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। बाहरी संस्थाओं द्वारा चल रहे सत्यापन में शौचालय निर्माण का घोटाला सामने आ रहा है। रजापुर ब्लॉक के निडोरी ग्राम पंचायत में चार-पांच लोगों को दोबारा शौचालय निर्माण की रकम जारी कर दी गई। मामले में ग्राम प्रधान का खाता सीज कर दिया गया है। डीएम ने ग्राम सचिव को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
सीडीओ रमेश रंजन ने बताया कि ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) के सत्यापन के दौरान सामने आया कि रजापुर ब्लॉक के गांव निडोरी की ग्राम प्रधान ने 4-5 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के नाम पर दोबारा पैसा जारी किया है। जबकि इन लोगों को पहले भी पैसा जारी किया जा चुका था। जांच रिपोर्ट के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से ग्राम प्रधान मोहसिना का खाता तत्काल सीज कर दिया गया है। स्वच्छता समन्वयक मोहम्मद फारुख ने बताया कि विभाग ने सभी ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर स्वयं इस तरह की डिटेल उपलब्ध कराने को कहा है। यदि प्रधान ने किसी भी लाभार्थी को दोबारा रकम जारी की है या शौचालय निर्माण में कोई गड़बड़ है तो इसकी सूचना समय से खुद ही दे दें। सत्यापन में यदि प्रधानों के खिलाफ मामला उजागर हुआ तो गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद इंस्टीट्यूट के छात्र कर रहे सत्यापन
स्वच्छता समन्वयक मोहम्मद फारुख ने बताया कि पिछले कई माह से ग्राम पंचायतों का लगातार सत्यापन चल रहा है। उत्तराखंड की टीम के बाद अब अहमदाबाद के एक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा गांवों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत राज विभाग प्रत्येक दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें