फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल लूटने वाले छह धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों को लूटने वाले छह बदमाश दबोचे
विज्ञापन

ट्रेन में लूटपाट और चोरी करने वाले छह बदमाशों को जीआरपी ने दबोच है। इनके पास से लूट और चोरी के 44 मोबाइल, एक लैपटॉप, 5 हजार रुपये और दो चाकू बरामद हुए हैं। यह बदमाश लंबे समय से ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातें करते थे। पहली बार सभी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

एसओ जीआरपी सोमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह ट्रेन में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद साहिबाबाद चौकी प्रभारी संजीव कुमार और एसआई अजय कुमार के नेतृत्व में जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म नंबर 5-6 पर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें छह लोग संदिग्ध दिखाई दिए। टीम ने सभी को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में कश्मीरी गेट दिल्ली निवासी कमल उर्फ कालू, सलेमपुर दिल्ली निवासी नदीम, उस्मानपुर दिल्ली निवासी राज सिंह सैनी, साहिल और फतेहपुर निवासी अजय कश्यप व नग्गन अली हैं।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर यात्रियों से लूटे गए विभिन्न कंपनियों के 44 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 5 हजार रुपये बरामद किए गए। एसओ सोमवीर सिंह ने बताया कि वारदात के समय यह गिरोह अपने पास चाकू रखता था ताकि सामान लूट या चोरी के दौरान कोई यात्री उनका विरोध करे तो वे उसे चाकू से घायल करके भाग सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें