फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास की योजनाओं में संपतियां खरीदना 70 फीसदी महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
70 फीसदी तक बढ़ेंगी मंडोला व सिद्धार्थ विहार की संपत्तियां
विज्ञापन

अब आवास विकास परिषद की संपत्ति खरीदना महंगा होने जा रहा है। परिषद ने अपनी मंडोला व सिद्धार्थ विहार योजना के सेक्टर रेट में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, जिसे जिला प्रशासन ने सर्किल रेट में शामिल करते हुए आपत्तियां मांगी हैं। ऐसे में साफ हो गया है कि प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के बावजूद आवास विकास अपने सेक्टर रेट बढ़ाने में लगा है।

आविप ने मंडोला में सपना व आसरा आवासीय योजनाओं के सेक्टर रेट में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। कई जगहों पर 70 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। दोनों ही योजनाओं में सेक्टर रेट सड़क की चौड़ाई के हिसाब से लागू करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ विहार में 9 मीटर चौड़ी सड़क पर 28,700 की जगह 37,300 रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इसी तरह से मंडोला में 13,000 रुपये से बढ़ाकर सीधे 22,600 रुपये प्रति वर्ग मीटर का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में सर्किल रेट निर्धारित को लेकर बैठक हुई थी, जिसके बाद नए सर्किल रेट प्रस्तावित करते हुए 29 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई हैं। प्रस्तावित सर्किल रेट में आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित सेक्टर रेट को भी शामिल कर आपत्तियां मांगी गई है।

आवास विकास की योजनाओं में प्रस्तावित सेक्टर रेट
योजना 9 मीटर चौड़ी सड़क 9-18 मीटर चौड़ी सड़क 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क
सिद्धार्थ विहार (प्रताप विहार) 28,700 से 37,300 30,200 से 37,500 31,200 से 37,700
सपना प्रथम व द्वितीय (मंडोला) 13,000 से 22,600 14,000 से 22,800 14,500 से 23,000
आसरा प्रथम व द्वितीय (मंडोला) 13,000 से 22,600 14,000 से 22,800 14,500 से 23,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें