फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन घाट पर थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे 500 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। घाट पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की पहली लेयर हिंडन घाट और अन्य अस्थायी घाटों पर रहेगी। यहां पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। दूसरी लेयर में सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मियों तैनात रहेंगे और मोबाइल फोन, सामान चोरी और छिनैती के अलावा महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ आदि घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी करेंगे। तीसरी लेयर में महिला सुरक्षा को लेकर 150 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में बनाए गए अस्थायी घाटों पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां भी भीड़ प्रबंधन के साथ चोरी, लूटपाट और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें