फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आज 500 शादियां, लग सकता है जाम

Mon, 12 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2016 का अंतिम सहालग 12 दिसंबर को है। इसके बाद एक माह का खरमास लग जाएगा, जिसके साथ शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। अंतिम शुभ सहालग होने की वजह से सोमवार को शहर में करीब 500 शादियां होंगी। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की भी स्थिति रहने की आशंका है। 
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि वैसे तो लोग बिना मुहूर्त के भी शादी करने लगे हैं लेकिन शादियों के लिए इस वर्ष का अंतिम सहालग 12 दिसंबर को है। इसके  बाद खरमास के चलते एक माह का ब्रेक लग जाएगा।

15 जनवरी तक न केवल शादियां बल्कि कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। इसमें गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार आदि कोई आयोजन नहीं हो सकेगा। मकर संक्रांति से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहला सहालग 17 जनवरी को है, मार्च तक  शादियों के  कुल 12 मुुहूर्त हैं। सबसे अधिक सहालग फरवरी में और सबसे कम दो सहालग मार्च में हैं। मार्च के बाद नया वर्ष आरंभ होने पर अप्रैल में नए पंचांग से शादियों के मुहूर्त निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


आज संभलकर निकलें, यहां मिल सकता है जाम
जीटी रोड, लिंक रोड, अंबेडकर रोड, हापुड़ रोड, लाल कुआं, विजयनगर, गौशाला अंडरपास, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा।

वर्ष 2017 में जनवरी से मार्च तक के सहालग
जनवरी- 17, 18, 22, 29
फरवरी- 1, 6, 8, 18, 23, 28
मार्च- 1, 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें