फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को टेम्पो ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को टेंपो ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी पुल के पास देर शाम हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी पुल के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार युवक को एक टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक परिजनों का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन

मथुरा के थाना होली गेट क्षेत्र के मोहल्ला गोपालपुरा बंगला घाट निवासी शुभम पुत्र अजीत सिंह बुलंदशहर में एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में नौकरी करते थे। वह डीएवी तिराहे के निकट स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने साथी सुमित शर्मा के साथ शिकारपुर बाईपास की तरफ से अपने कमरे पर बाइक से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह काली नदी पुल के निकट पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें साइड मार दी। शुभम सड़क पर गिरे और सुमित सड़क किनारे फुटपाथ पर जा गिरा। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात टेंपो ने शुभम को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उनका इंतजार किया जा रहा है, परिजनों के आने पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। आरोपी टेंपो चालक मौके से फरार है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें