दो के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज
राजनगर एक्सटेंशन रोड पर मंगलवार रात को झाड़ियों में मिले महिला शव के मामले में बुधवार को परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि मृतक रजनी के परिजनों ने गांव के ही अरमान और राशिद को नामजद कराया है। विजय ने पुलिस को बताया कि रजनी अक्सर इन दोनों के साथ आती जाती थी।
गौरतलब है कि मंगलवार रात राजनगर एक्सटेंशन रोड पर भोवापुर मुरादनगर की रहने वाली रजनी (40) पत्नी विजय कुमार का शव मिला था, वह दो दिन से गायब थीं।