फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में शातिर अपराधियों ने युवक लवनेश रूहेला का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। लवनेश ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीती 9 मई को वह गोविंदपुरी स्थित एटीएम बूथ से रकम की निकासी के लिए गए थे। बताया कि उन्होंने 25 हजार रुपये की निकासी कर ली। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और लवनेश को बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने झांसा देकर लवनेश का डेबिट कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद लवनेश के मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। लवनेश ने डेबिड कार्ड चेक किया तो वह बदला मिला। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें