फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस से शिकायत करने पर पड़ोसियों ने महिला पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़बारसी निवासी महिला को पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत करना भारी पड़ गया। पीड़ित महिला के घर पहुंचने पर पड़ोसियों ने महिला को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए।
विज्ञापन


फरजाना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उसने अपने पड़ोस में रहने वाले आस मोहम्मद के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने का एक शिकायती पत्र पुलिस के उच्च अधिकारी को दिया था। जिसकी पूछताछ के लिए महिला को मसूरी थाने में बुलाया गया था आरोपी आस मोहम्मद को भी बुलाया मगर वह थाने में नहीं पहुंचा। आरोप है कि महिला जब थाने से अपने घर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि फरजाना की तहरीर के आधार पर आस मोहम्मद, आमिर, शेरखान, जुबैर, रिहाना, सोनी व हामिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें