फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ के बजट से निगम कराएगा विकास

Sun, 18 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सड़क का खस्ताहाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
नगर निगम जल्द ही शहर के 80 वार्डों में करीब 60 करोड़ के बजट से विकास कार्य शुरू कराएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब वार्ड कोटे के कार्यों की पत्रावलियां तैयार कर ली गई हैं। नगरायुक्त से स्वीकृति लेकर एक सप्ताह में वर्क आर्डर जारी हो जाएंगे। अफसरों का दावा है कि जनवरी महीने से वार्डों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


निगम के निर्माण विभाग ने हर वार्ड में 50-50 लाख के विकास कार्य कराने के लिए करीब दो महीने पहले टेंडर मांगे थे। 584 कार्यों में करीब 100 से ज्यादा कार्यों के लिए सिंगल टेंडर आए। नियमों के मुताबिक तीन से कम टेंडर आने पर उन्हें स्वीकृति नहीं दी जा सकती। ऐसे में 100 से ज्यादा कार्यों के लिए टेंडर दोबारा जारी करने होंगे।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर आरके मित्तल ने बताया कि 439 कार्यों की पत्रावलियां तैयार कर नगर आयुक्त से स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। एक सप्ताह में सभी पर स्वीकृति लेकर वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी महीने से सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें