फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 38.88 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में बजरिया में रहने वाले दंपती और एक अन्य ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 38.88 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर कारोबारी, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे रोड स्थित कंपाउंड बजरिया निवासी शुभम अग्रवाल के मुताबिक उनके परिचित गौतम आनंद और उनकी पत्नी पूनम आनंद व साले हरि प्रसाद मेहतो ने बताया कि वह मोबाइल और उनकी एसेसरीज बेचने का कारोबार करते हैं। उनकी दो फर्म हैं। कारोबार में अधिक मुनाफे का लालच देने पर पीड़ित ने भी सिद्धी कम्यूनिकेशन के नाम से फर्म खोल ली। पीड़ित का आरोप है कि माल लेने के लिए आरोपियों ने 58 लाख रुपये ले लिए। कुछ धनराशि का माल भेजकर बाकी आपूर्ति नहीं किया। बकाया 38.88 लाख रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसीपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें