फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 37वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह एक नवंबर से, योगी और धामी होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विद्या भारती के 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में देशभर से करीब एक हजार विद्यार्थी दमखम दिखाएंगे। एक से चार नवंबर तक पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि समापन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। बृहस्पतिवार को नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में प्रेसवार्ता में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्या भारती राष्ट्रीय स्तर पर 39 खेलों का आयोजन करती है। इनमें एथलेटिक्स के लिए अखिल भारतीय खेलकूद समारोह होता है। इस बार 37वां समारोह गाजियाबाद में होगा, जिसमें 100, 200, 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं होंगी।
एक नवंबर को उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10 बजे पहुंचेंगे। चार नवंबर को समापन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब 11 बजे शामिल होंगे। आधिकारिक प्रोटोकॉल के बाद कार्यक्रम के समय को अंतिम रूप दिया जाएगा। दो नवंबर को नेहरू नगर स्थित विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन



डोमेश्वर साहू ने बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैदान तैयार करने के साथ विद्यार्थियों के ठहरने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग दल बनाए गए हैं। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक और पूर्व खिलाड़ी शामिल रहेंगे, ताकि प्रतियोगिता निष्पक्ष और उच्च स्तरीय हो सके।



31 अक्तूबर को निकलेगी ज्योति यात्रा

समारोह के प्रचार के लिए 31 अक्तूबर को घंटाघर स्थित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यह हनुमान मंदिर, मालीवाड़ा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। इसमें करीब 600 विद्यार्थियों और अभिभावकों के शामिल होने का अनुमान है।


उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति विकसित करना है। विद्या भारती शिक्षा के साथ खेल और संस्कार को भी बराबर महत्व देती है। प्रेसवार्ता में राम वरुण, दीपांशु पाल, विपिन राठी और अरुण सिरोही समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें