फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एक नवंबर से 37वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन; धामी भी होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 29 Oct 2026 02:25 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का आयोजन होगा, जिसमें 1000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह से पहले 31 अक्तूबर को ज्योति यात्रा निकलेगी, जिसमें 600 विद्यार्थी और अभिभावक शामिल होंगे।
विज्ञापन
37वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 देशभर से विद्या भारती के करीब एक हजार विद्यार्थी 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में हिस्सा लेने के लिए गाजियाबाद पहुंचेंगे। एक से चार नवंबर तक पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह के उद्घाटन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समापन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने दी।
विज्ञापन


डोमेश्वर साहू ने बताया कि विद्या भारती की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कुल 39 खेलों का आयोजन किया जाता है। इनमें शामिल एथलेटिक्स की स्पर्धाओं के लिए अखिल भारतीय खेलकूद समारोह आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 37वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह गाजियाबाद में होने जा रहा है। इसमें करीब एक हजार विद्यार्थी एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इनमें 100, 200 और 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल रहेंगी।

उन्होंने बताया कि एक नवंबर को उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनका सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, चार नवंबर को होने वाले समापन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके सुबह करीब 11 बजे पहुंचने की जानकारी दी गई है। हालांकि, आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी होने के बाद ही कार्यक्रम के समय और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान दो नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


31 अक्टूबर को निकलेगी ज्योति यात्रा
समारोह के क्रम में 31 अक्टूबर को घंटाघर स्थित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हनुमान मंदिर, मालीवाड़ा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार, इसमें करीब 600 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के शामिल होने का अनुमान है। प्रेसवार्ता में राम वरुण, दीपांशु पाल, विपिन राठी और अरुण सिरोही भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें