फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े उतरवाकर नाले में उतारा कर्मचारी, विरोध शुय

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े उतरवाकर नाले में उतारा कर्मचारी, विरोध शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारियों ने सर्दी के मौसम में एक कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर नाले में सफाई के लिए उतार दिया। इसका फोटो वायरल हो जाने पर सफाई कर्मचारी नेता विरोध में उतर आए। उन्होंने निगम अधिकारियों पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन

मामला मोहन नगर जोन का बताया जा रहा है। सफाई कर्मचारी नेता प्रदीप चौहान का कहना है कि निगम अधिकारियों ने भरी सर्दी में एक कर्मचारी के कपड़े उतरवाकर नाले में उतार दिया। उनका कहना है कि निगम में मानवता को शर्मसार कर सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सफाई के नाम पर कर्मचारियों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग से की गई है। उधर, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित जोन के सुपरवाइजर से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें