रात में बढ़ेगी ठंड, ठिठुरन करेगी परेशान
गाजियाबाद। अगले एक सप्ताह दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन रात में ठंड परेशान करेगी। रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा। छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाएगा। इस बीच दिन का तापमान 22 और 23 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 दिसंबर तक रात का तापमान छह से आठ डिग्री के आसपास रहेगा। सबसे कम छह डिग्री 26 दिसंबर को होगा। दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान 22 और 23 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर होगा। ऐेसे में लापरवाही बीमार कर सकती है। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बुधवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का सात डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले एक सप्ताह के तापमान का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 दिसंबर 23 7
21 दिसंबर 22 7
22 दिसंबर 22 7
23 दिसंबर 23 7
24 दिसंबर 22 8
25 दिसंबर 22 7
26 दिसंबर 23 6
स्वाइन फ्लू को लेकर है अलर्ट
स्वाइन फ्लू को लेकर शासन से एक महीने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। ठंड बढ़ने के बीच एहतियात बरतने की जरूरत है। संक्रामक रोग विभाग द्वारा सीएचसी-पीएचसी सहित तीनों जिला अस्पतालों के स्टाफ से लेकर रैपिड रेस्पॉन्स टीम का वैक्सीनेशन करा दिया गया है। एमएमजी के फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू एंफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण से फैलता है। नवंबर से लेकर मार्च तक का समय स्वाइन फ्लू केलिए संवेदनशील होता है। इसके लक्षण में सामान्य सर्दी, खासी, अचानक तेज बुखार, हाथ-पैर और कमर में दर्द, ठंड के साथ बुखार व थकावट आदि होते हैं।