इंटर में प्रतीक ने 92 प्रतिशत अंक लेकर किया जिला टॉप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रतीक चौधरी ने 92 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि प्रदेश में वह चौथे स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट कॉलेज ककोड़ के छात्र अमन चौहान और विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 90-90 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान और बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली की छात्रा सेजल गर्ग ने 89.2 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया है। जिले की मेरिट में अपने लाडले-लाडलियों को जगह मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रतीक चौधरी ने 500 में से 460 अंक पाए हैं। उसने हिंदी में 86, अंग्रेजी में 86, गणित में 97, भौतिक विज्ञान में 92 और रसायन विज्ञान में 97 अंक हासिल किए हैं। इंटरमीडिएट कॉलेज ककोड़ के छात्र अमन चौहान ने 500 में से 450 अंक पाए हैं। उसने हिंदी में 86, अंग्रेजी में 86, गणित में 97, भौतिक विज्ञान में 91 और रसायन विज्ञान में 90 अंक हासिल किए हैं। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आकाश अग्रवाल ने भी 500 में से 450 अंक हासिल किए। उसने हिंदी में हिंदी में 86, अंग्रेजी में 86, गणित में 98, भौतिक विज्ञान में 90 और रसायन विज्ञान में 90 अंक पाए हैं। इसी तरह बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली की छात्रा सेजल गर्ग ने 500 में से 446 अंक हासिल किए हैं। उसने हिंदी में 89, अंग्रेजी में 84, गणित में 92, भौतिक विज्ञान में 91 और रसायन विज्ञान में 90 अंक हासिल किए हैैं। खास बात यह है कि दूसरा स्थान पाने वाले छात्र आकाश अग्रवाल के पिता प्रवीन अग्रवाल एक निजी स्कूल में चपरासी हैं।
इंटरमीडिएट के 10 धुरंधर
1. प्रतीक चौधरी 500/460 विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
2. अमन चौहान 500/450 इंटरमीडिएट कॉलेज, ककोड़
3. आकाश अग्रवाल 500/450 विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
4. सेजल गर्ग 500/446 बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली, गुलावठी
5. मोहम्मद सलमान 500/444 मुकरम्म इंटर कॉलेज, पहासू
6. त्रिशा शर्मा 500/443 ललता प्रसाद सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
7. अमिशा सिंघल 500/442 ललता प्रसाद सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
8. निशांत कुमार 500/441 छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
9. रविंद्र कुमार 500/441 जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज, अमरगढ़
10. रिषभ शर्मा 500/440 विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बुलंदशहर
इंटर का विवरण...
परीक्षा में बैठे 35444
परीक्षा पास की 28833
परीक्षा में फेल 5032
रिजल्ट प्रतिशत 81.34
विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर के छात्र प्रतीक चौधरी ने इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है। उसने 92 अंक हासिल किए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहे छात्र अमन चौहान और आकाश अग्रवाल संयुक्त रूप से 90-90 फीसदी अंक लेकर दूसरे और छात्रा सेजल गर्ग ने 89.2 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया है। - डॉ. पूरन सिंह, एडीआईओएस, बुलंदशहर।