मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
खुर्जा। किसान सभा ने शनिवार को हाईवे स्थित नंबर चार बिजलीघर पर समस्याओं को लेकर एक्सईन का घेराव किया। लंबित समस्याओं को लेकर एक्सईन को ज्ञापन सौंपा गया है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को क्षेत्रीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। अध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों को छलने का काम किया है। फ्रेंचाईची व्यवस्था को समाप्त करने, रियायती दरों पर बिजली देने, बिजली का निजीकरण रोकने, बिजली कानून रद्द करने, बिजली आपूर्ति 24 घंटे करने की मांग को लेकर एक्सईन का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान अनेक किसान मौजूद रहे। एक्सईन प्रिंस गौतम ने किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए एसडीओ को निर्देशित कर दिया है।