फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से एनजीओ के दफ्तर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से एनजीओ के दफ्तर में लगी आग
विज्ञापन


साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-13 के एक एनजीओ कार्यालय में मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से सामान जला है।
वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित पंडित प्लाजा के प्रथम तल पर अस्मिता नाम से एक एनजीओ का कार्यालय है। अमरनाथ सिंह और पीएन सिंह इसके संचालक हैं। कार्यालय के प्रशासक राहुल प्रियदर्शी ने बताया कि केंद्र सरकार की स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत यहां पर युवाओं को ट्रेनिंग दी जाती है। मंगलवार को ट्रेनिंग सेंटर में करीब दस लोग थे। दोपहर करीब 12.45 बजे बिजली के पैनल में अचानक शार्ट सर्किट से पूजाघर में आग लग गई। आनन फानन में सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों और कर्मचारियों ने रसोई में रखा गैस सिलेंडर बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। वैशाली एफएसओ सोमदत्त सोनकर ने बताया कि फायरकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शार्ट-सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन


धुआं निकालने के लिए तोड़े शीशे
आग लगने के बाद ऊपर दूसरी मंजिल के भी दफ्तरों में धुआं भर गया। आननफानन में लोग बिल्डिंग से बाहर भागे। बिल्डिंग के चारों तरफ शीशे लगे होने के कारण अंदर धुआं था। ऐसे में फायरकर्मी ब्रीदिंग ऑपरेटर सेट पहनकर मौके अंदर घुसे और शीशे तोड़े। इसके बाद धुआं बाहर निकला।
विज्ञापन


काम नहीं आए फायर फाइटिंग सिस्टम
पंडित प्लाजा में कई दुकानें और आफिस हैं। बगल में एक बैंक भी है। कांप्लेक्स में फायर फाइटिंग सिस्टम लगे हुए थे लेकिन चलने की हालत में नहीं थे। एनजीओ कार्यालय में भी आग बुझाने के उपकरण नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें