फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिला प्रापर्टी डीलर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में मिला प्रापर्टी डीलर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


मसूरी। चितोड़ा पुल के पास प्रापर्टी डीलर का शव उसी की कार में मिलने से बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बिसरा प्रिजर्व रख लिया है। प्रापर्टी डीलर के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताकर घटनास्थल पर हंगामा भी किया।
नाहल गांव के मोहल्ला खटीकान निवासी फारूख (52) प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद फारुख घर से अपनी कार लेकर निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले और फोन से भी संपर्क नहीं हुआ। सुबह चितोड़ा पुल के पास नहर से करीब 30 मीटर की दूरी पर वह अपनी कार में मृत मिले। राहगीरों ने इसकी सूचना मसूरी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक फारूख कार में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर थे। उनकी एक चप्पल और चश्मा कार से कुछ दूरी पर मिला। फारूख के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले। उनके कपड़ों में मल-मूत्र निकला हुआ था। सूचना पर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस बीच सीओ राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएचओ मसूरी सतेंद्र प्रकाश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में बिसरा प्रिजर्व किया गया है। फारूख के बेटे हुसैन ने मसूरी थाने में अज्ञात कारणों से मौत होने की तहरीर दी है। हालांकि उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह बाद है बेटी की शादी
परिजनों के मुताबिक फारूक के परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। एक बेटा गूंगा है और इंग्राहम स्कूल में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक फारूख की एक बेटी का रिश्ता तय हो चुका है। दो माह बाद उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। अब खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें