फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम मेट्रो को रोजाना देगा चार लाख लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम मेट्रो को रोजाना देगा चार लाख लीटर पानी
विज्ञापन


साहिबाबाद। मेट्रो को पानी देने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम छह नलकूप लगाकर मेट्रो को पानी देगा। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि हिंडन किनारे या साईं उपवन में नलकूप लगाया जाएगा, ताकि आसानी से मेट्रो स्टेशन तक पानी पहुंच सके।
दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डे तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। हर स्टेशन पर पानी की जरूरत पडे़गी। डीएमआरसी के अनुसार एक मेट्रो स्टेशन पर रोजाना करीब 50 हजार लीटर पानी की जरूरत है। इसको देखते हुए डीएमआरसी ने नगर निगम से रोजाना करीब चार लाख लीटर पानी की मांग की थी। मेट्रो स्टेशन पर पानी की सप्लाई के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम नलकूप लगाने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। इस पर साईं उपवन, कान्हा उपवन और हिंडन किनारे जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन चिन्हित होते ही नलकूप लगाने का काम किया जाएगा। अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि जल्द जमीन चिन्हित कर नलकूप लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के लिए अलग से नलकूप
अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि करीब चार लाख लीटर पानी की सप्लाई के लिए चार नलकूप की जरूरत होगी। मोहन नगर जोन में पहले ही पानी की समस्या है। इन नलकूपों से मोहन नगर को पानी मिलता है, वहां से सप्लाई करना मुश्किल हो जाएगा। इसको देखते हुए अलग से नलकूप लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें