फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में बन रहे दो बैंक्वेट हॉल किए ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डूब क्षेत्र में बन रहे दो बैंक्वेट हॉल किए ध्वस्त
विज्ञापन


साहिबाबाद। अवैध तरीके से बनाए जा रहे दो बैंक्वेट हॉल पर रविवार को जीडीए का हथौड़ा चला। जीडीए वीसी एवं डीएम रितु माहेश्वरी के निर्देश पर अहिंसा खंड स्थित डूब क्षेत्र में बनाए जा रहे दो बैंक्वेट हॉल को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि जीडीए वीसी के ट्वीटर एकाउंट पर किसी व्यक्ति ने डूब क्षेत्र में बैंक्वेट हॉल का निर्माण किए जाने की शिकायत की थी, इसके बाद वीसी ने जीडीए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार को अवकाश के दिन ही प्रवर्तन विभाग की टीम को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया और दोनों बैंक्वेट हॉल को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ही बैंक्वेट हॉल का निर्माण कार्य करीब 90 फीसदी तक पूरा हो चुका था। उधर, जीडीए अधिकारियों का कहना है कि बैंक्वेट हॉल पर पहले भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी, लेकिन फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में जीडीए की ओर से अजीत सिंह, शिवम त्यागी, अजय सिंघल के साथ पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें