शाहपुर बम्हैटा और उसके आसपास रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। शाहपुर बम्हैटा में जल्द ही 30 बेड का एक अस्पताल बनने जा रहा है। एक हफ्ते के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विजनयगर सहित अन्य क्षेत्रों में जहां सरकारी स्तर पर अस्पतालों की सुविधा नहीं है लेकिन वहां जमीन भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शाहपुर बम्हैटा में सीएचसी के लिए जमीन मिल गई थी इसलिए वहां अब अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड एक हफ्ते के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू कर देगा।
इसके बनने से बम्हैटा, काजीपुरा, महरौली, गिरधरपुर, लालकुंआ सहित छपरौला आदि के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा मिलना आसान हो जाएगा। इससे पहले सभी मरीजों को एमएमजी जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती थी।
पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस सीएचसी में गर्भवती महिलाओं, बच्चों सहित बुजुर्गों आदि सभी के लिए सुविधाएं होंगी। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आचार संहिता की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया था अब सभी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
शहर में कितने हैं सीएचसी
शहर में अभी तक कुल चार सीएचसी हैं। मुरादनगर, मसूरी, लोनी, मोदीनगर में पहले से सीएचसी बने हुए हैं लेकिन आबादी बढ़ने के साथ-साथ अन्य कई स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत पड़ने लगी है इसलिए नई-नई जगहों पर सीएचसी बनाई जा रही है।
विजयनगर क्षेत्र में भी एक अस्पताल बनाने का प्रस्ताव था लेकिन जमीन न मिलने के कारण अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।