फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पहले दिन 289 की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोविड संक्रमित किशोर मिलने के बाद बृहस्पतिवार को 289 लोगों की कोविड जांच की गई। हालांकि यह सब मरीज खुद ही जांच के लिए अस्पताल में पहुंचे थे। जबकि अधिकारियों ने दावा किया था कि अस्पताल के साथ शिविर लगाकर भी जांच कराई जाएगी। यदि कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ती है तो ऐसे में नए वेरिएंट की जांच के लिए इनका सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जहांगीराबाद निवासी 17 वर्षीय किशोर को बुधवार को कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एंटीजन किट के साथ आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद किशोर को घर में ही क्वारंटाइन करते हुए उपचार शुरू किया है। बृहस्पतिवार को भी चिकित्सकों ने किशोर के परिजनों से संपर्क करते हुए स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि किशोर की स्थिति स्थिर बनी हुई है। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी संपर्क में आए लोगों की तलाश करें। साथ ही निर्देशित किया है कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर कोविड जांच के लिए अलग से डेस्क बनाई जाए, ताकि संदिग्ध लोगों को कोविड जांच कराने के दौरान कोई परेशानी न हो। सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों में 289 लोगों की कोविड जांच की गई। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया था कोविड जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे, लेकिन एक भी स्थान पर शिविर नहीं लगाया गया।

नए वेरिएंट की नहीं कराई गई जांच

किशोर के कोविड संक्रमित पाए जाने पर अफसरों ने नए वेरिएंट की जांच नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि यदि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या और बढ़ती है तो ऐसी स्थिति में ही कोविड के नए वेरिएंट की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


लक्षण दिखें तो तत्काल कराएं जांचः सीएमओ

सीएमओ डा. विनय कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि यदि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम के साथ बुखार की समस्या है और दवाई लेने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है तो ऐसा व्यक्ति तत्काल अस्पताल पहुंचकर कोविड की जांच कराएं। साथ ही मास्क का प्रयोग करें, ताकि किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमण फैलने की संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें