फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से दर्जनभर गांवों की बिजली गुल

Fri, 06 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुधवार देर रात आई आंधी से कस्बा निवाड़ी को जा रही हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे 24 घंटे से क्षेत्र के दर्जनभर गांवों की बिजली गुल है।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी, पैंगा, जोहरा सालेनगर, सुहाना, भनैड़ा, नगला-आखू, खिंदौड़ा और मतौर समेत करीब दर्जनभर गांवों में बुधवार शाम से बिजली गुल है।

भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की निकासी और खेतों में पलेवा का काम चल रहा है, ऐसे में पिछले 24  घंटे बिजली गुल रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति नहीं की गई तो (भाकियू भानू) तहसील पर धरना देगी। वहीं, एसडीओ ग्रामीण रजनीश कुमार ने बताया कि टूटे तारों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन


जल्द ही सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। उध्‍ार मुरादनगर के सरना गांव में बुधवार रात चोर 250 केवी के बिजली के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर ले गये। इसके चलते आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार सुबह अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



सरना गांव बाहर वाले मार्ग के पास लगे 250 केवी का बिजली का ट्रांसफार्मर से बुधवार देर रात चोर सामान चोरी कर ले गये। बृहस्पतिवार सुबह प्रधान नीरज त्यागी ने वारदात की सूचना पुलिस और विद्युत विभाग को दी। अवर अभियंता मनोज कुमार ने थाने में तहरीर दी है। विद्युत विभाग की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें