फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश से मंडी में खराब हुआ 22 टन खीरा और प्याज

विज्ञापन
साहिबाबाद सब्जी मंडी में बारिश में खराब हुआ प्याज और खीरा। संवाद
विज्ञापन
साहिबाबाद। सप्ताह में दो दिन हुई बारिश का असर सब्जी कारोबारियों पर भी पड़ने लगा है। इंदौर से साहिबाबाद सब्जी मंडी लाया जा रहा करीब 20 टन खीरा रास्ते में ही खराब हो गया। इससे कई आढ़तियों को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं, मंडी में खुले में रखे हुए दो टन प्याज भी खराब हो गया।
विज्ञापन

आढ़ती राशिद ने बताया कि इंदौर से खीरे की खेप ट्रक से साहिबाबाद लाई जा रही थी, लेकिन बारिश और जगह-जगह जलभराव व जाम के कारण ट्रक समय पर मंडी नहीं पहुंच सके। लंबे समय तक नमी और बंद ट्रक में रहने से खीरा सड़ने लगा, इसके चलते पूरी खेप खराब हो गई। शाहबुद्दीन ने बताया कि कई आढ़ती मिलकर ऑर्डर करते हैं और इससे सभी को नुकसान हुआ है। वहीं, शाहिद अली ने बताया कि उनकी दुकान में रखी प्याज की 4-5 बोरियां पानी में भींग गईं। इसके कारण प्याज की दो टन खेप भी नमी और पानी लगने से खराब हो गई।
विज्ञापन

-

साहिबाबाद सब्जी मंडी में बारिश में खराब हुआ प्याज और खीरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें