गाजियाबाद। धोबीघाट आरओबी के रास्ते में आ रहे 22 मकान जल्द ही टूटेंगे। रेलवे ने इनकी जगह नए स्थान पर फ्लैट बनाकर तैयार कर लिए हैं। रेलवे के वर्क विभाग ने अब इन मकानों में रह रहे लोगों को नोटिस देकर नए मकानों में शिफ्ट करने के लिए कहा है।
धोबीघाट आरओबी के रास्ते में 85 से ज्यादा मकान आ रहे हैं। इनमें से फिलहाल 22 खाली करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 18 फ्लैट ट्रैक सप्लाई डिपो के पास और 4 बजरिया साइड बनाए गए हैं।
उनका कहना है कि आवंटियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें जल्द ही पुराने मकान खाली कर नए मकानों में शिफ्ट करना होगा। मकान खाली होने के बाद उन्हें तोड़ दिया जाएगा, ताकि धोबीघाट आरओबी का रास्ता साफ हो जाए।