फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनडी तक होगा एलिवेटेड रोड का विस्तार, लगेगा टोल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएनडी तक होगा एलिवेटेड रोड का विस्तार, लगेगा टोल
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट तक बनी देश की सबसे लंबी सिंगल पिलर एलिवेटेड रोड का डीएनडी तक विस्तार होगा। यूपी गेट के बाद होने वाले विस्तार में एलिवेटेड रोड हिंडन केनाल बैंक से होते हुए पहले चिल्ला रेगुलेटर और फिर डीएनडी तक पहुंचेगी। डीएनडी से पहले एलिवेटेड रोड को नोएडा में महामाया स्टेडियम तक बनने वाली एलिवेटेड रोड और दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के नए रूट से जोड़ने के लिए दोनों ओर लूप (घुमावदार सड़क) का निर्माण किया जाएगा। एलिवेटेड रोड का विस्तार होने से नोएडा सेक्टर-18 और अक्षरधाम से शुरू हो रहे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पश्चिमी यूपी तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। एलिवेटेड रोड के विस्तार होने पर लोगों को टोल देना पड़ सकता है।
एलिवेटेड रोड के विस्तार प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट के बाबत बुधवार को जीडीए की सलाहकार फर्म ने एक प्रजेंटेशन दिया। प्रजेेंटेशन में सलाहकार फर्म ने 6.9 किमी लंबे छह लेन के प्लान की पूरी जानकारी दी। छह लेन की एलिवेटेड रोड का विस्तार हिंडन केनाल बैंक रोड से डीएनडी तक होना है। इसमें सलाहकार फर्म ने डीएनडी से सीधी एलिवेटेड रोड की कनेक्टिविटी की बात कही। इस पर जीडीए मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने सलाहकार फर्म को नोएडा सेक्टर-18 व महामाया स्टेडियम तक जाने वाली एलिवेटेड रोड और अक्षरधाम से शुरू होने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को जोड़ने के लिए एलिवेटेड रोड से ही एक घुमावदार लूप के निर्माण को नक्शे में शामिल करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


डीएनडी से पहले बनेगा जंक्शन, तीन विभागों की बैठक आज
एलिवेटेड रोड के विस्तार का प्रोजेक्ट रैपिड रेल प्रोजेक्ट और नोएडा की एलिवेटेड रोड से होकर गुजरेगा। ऐसे में चिल्ला रोड के पास प्रस्तावित इस जंक्शन पर तीनों प्रोजेक्ट का अलाइनमेंट किस तरह का होगा, इसे लेकर नोएडा में आरआरटीएस, नोएडा अथॉरिटी और सीपीडब्ल्यूडी की बैठक होगी। जीडीए की ओर से उनकी सलाहकार फर्म बैठक में भाग लेगी। बैठक में जंक्शन पर एलिवेटेड रोड ऊपर रहेगी या फिर रैपिड रेल प्रोेजेक्ट इस पर मंथन होगा।

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से जुड़ने पर और आसान होगा सफर
डीएनडी से पहले एक लूप (घुमावदार सड़क) का निर्माण कर अक्षरधाम से शुरू हो रहे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। 32 किमी लंबे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से एनएच-9, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे व ईस्टर्न पेरिफेरल आपस में जुड़ने हैं। ऐसे में एलिवेटेड रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के लिए सीधा लूप मिलने से सीधे लोनी, फिर बागपत के खेकड़ा, ईस्टर्न पेरिफेरल-वे और फिर बागपत, सहारनपुर, शामली, मेरठ आदि जिलों तक आसानी से कम समय में पहुंचा जा सकेगा।

नई एलिवेटेड रोड को जोड़ने को यूपी गेट पर बनेगी अप रैंप
एलिवेटेड रोड फेज-1 प्रोजेक्ट में राजनगर एक्सटेंशन के करहेड़ा से शुरू होने वाली सड़क यूपी गेट पर जाकर खत्म हो रही है। यहां डाउन रैंप के जरिए दिल्ली और फिर नोएडा की ओर जाया जा सकता है। नए विस्तार के प्रोजेक्ट में एलिवेटेड रोड पर डाउन रैंप से उतरने के बाद उस पर चढ़ने के लिए अप रैंप का निर्माण किया जाएगा। वहीं, एलिवेटेड रोड के प्रवेश व निकास द्वार पर भविष्य में टोल लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन


कोट्स
एलिवेटेड रोड का केनाल बैंक रोड से होते हुए डीएनडी तक विस्तार प्रस्तावित है। एलिवेटेड विस्तार रोड की नोएडा एलिवेटेड रोड व दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से कनेक्टिविटी के लिए सलाहकार फर्म को डिजाइन में लूप को शामिल करने का सुझाव दिया गया है। - विवेकानंद सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें