फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड सेपरेटर से शहर में वर्टिकल गार्डनिंग का सफल आगाज-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेड सेपरेटर से शहर में वर्टिकल गार्डनिंग का आगाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की ओर से महानगर में पहली बार वर्टिकल गार्डनिंग कराई गई है। जीडीए उद्यान अनुभाग ने मेरठ रोड तिराहा स्थित ग्रेड सेपरेटर के चार पिलर पर वर्टिकल गार्डनिंग की है। अब मेट्रो पिलर्स और एलिवेटेड रोड के पिलर्स पर वर्टिकल गार्डनिंग शुरू होगी। साथ ही दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो फेज-दो के सभी स्टेशन को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए वर्टिकल गार्डनिंग की योजना तैयार की गई है।
जीडीए उद्यान अनुभाग ने जीटी रोड को एनएच-24 से जोड़ने वाली न्यू लिंक रोड से सटे ग्रेड सेपरेटर के चार पिलर्स पर मॉडल वर्टिकल गार्डनिंग तैयार की है। इस काम में करीब 15 दिन का वक्त लगा। जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने पांच जून तक का टारगेट दिया था। मंगलवार को जीडीए उपाध्यक्ष ने वर्टिकल गार्डनिंग का लोकार्पण किया। 22 करोड़ की लागत से तैयार 525 मीटर लंबे ग्रेड सेपरेटर से ही जीटी रोड, न्यू लिंक रोड और मोहननगर जाने वाला ट्रैफिक गुजरता है।
विज्ञापन


अब मेट्रो के 20 व एलिवेटेड रोड के 37 पिलर्स पर होगा काम
दूसरे चरण में जीडीए उद्यान अनुभाग की ओर से मेट्रो व एलिवेटेड रोड के 37 पिलर्स पर वर्टिकल गार्डनिंग होगी। वहीं, मेट्रो फेज-दो के रूट पर 20 पिलर्स पर काम किया जाएगा।

ईको फ्रेंडली होंगे मेट्रो फेज-दो के सभी स्टेशन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो फेज-दो कॉरिडोर के सभी स्टेशन ईको फ्रेंडली होंगे। सभी आठ स्टेशनों पर वर्टिकल गार्डनिंग के लिए जीडीए ने डीएमआरसी से स्टेशनों का डिजाइन ले-आउट मांगा है। ले-आउट मिलने के बाद वर्टिकल गार्डनिंग की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर होगी वर्टिकल गार्डनिंग
जीडीए की योजना मेट्रो फेज दो के आठों स्टेशनों पर वर्टिकल गार्डनिंग कराने की है। इन स्टेशनों में नया बस अड्डा, हिंडन रिवर, अर्थला, मोहननगर, श्यामपार्क, राजेंद्रनगर, राजबाग और शहीदनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें