फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन


साहिबाबाद। खोड़ा के लोकप्रिय विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। दो दिन बाद सोमवार को मायके वालों ने पति समेत सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
लोनी के आल्वी नगर मदीना मस्जिद के पास रहने वाली इमराना (23) की शादी बीते साल 23 अक्तूबर को खोड़ा के लोकप्रिय विहार निवासी मुस्तकीम से हुई थी। मुस्तकीम चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। इमराना अपने सास ससुर ननद और देवर के साथ लोकप्रिय विहार में रहती थी। शनिवार शाम को इमराना का शव फंदे पर लटका मिला। इमराना के भाई आसिफ अली के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि इमराना बेहोश हो गई है। उसे दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आसिफ ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगा खोड़ा थाने में तहरीर दी। एसएचओ खोड़ा ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ससुराल पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी से परेशान अधेड़ ने दे दी जान
साहिबाबाद। बेरोजगारी से परेशान होकर खोड़ा कालोनी निवासी एक अधेड़ ने सोमवार दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहजहांपुर निवासी यशवंत (50 ) खोड़ा मंगल बाजार में किराए के मकान में रहते थे। सोमवार को पड़ोसियों ने यशवंत का शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि यशवंत कई महीने से बेरोजगार थे, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुलिस ने यशवंत के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। एसएचओ खोड़ा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें