किताबों के नाम पर अभिभावकों से वसूली
गाजियाबाद। लाइनपार क्षेत्र के स्कूलों में एडमिट कार्ड न दिए जाने का मुद्दा अभी थमा भी नहीं है कि अभिभावकों से किताबों के नाम पर वसूली का एक मामले सामने आ रहा है। विजयनगर स्थित एक सरकारी स्कूल ने अपनी कॉपी और किताबों के लिए दुकान तय कर दी है। दुकानदार मनमानी दाम पर एनसीईआरटी की किताबें बेच रहा है। स्कूल के पास ही खुली इस दुकान पर प्रत्येक क्लास के किताबों के सेट का रेट फिक्स हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान स्थायी नहीं है। 15 दिन के लिय किराये पर ली गई है, जहां स्कूल के द्वारा ही महंगे रेट पर कॉपी और किताबें बेची जा रही हैं। मामले में बीएसए विनय कुमार का कहना है उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।