फुटपाथ पर कोई दिखे बिना कंबल तो लगाए फोन
साहिबाबाद। कड़ाके की ठंड में बेसहारा लोगों की मदद के लिए समाज सेवा संगठन की ओर से एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। इसके तहत क्षेत्र के लोगों से अपील की जा रही है कि ठंड में इंदिरापुरम के फुटपाथ पर बिना कंबल के अगर कोई दिखाई दे तो फौरन हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करे। संस्था मौके पर पहुंच कर कंबल वितरित करेगी।
पिछले दो दिनों से पारा तेजी से नीचे गिरा है। ठंड के कारण बेसहारा बीमार न पड़े इस लिए संस्था ने यह मुहिम शुरू की है। रात नौ बजे से 11 बजे तक लोग हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके इसके लिए व्हॉट्सएप ग्रुप पर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने जानने वालों को यह संदेश और नंबर भेजे, जिससे जरूरतमंदों की मदद की जा सके। संस्था के पदाधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ठंड से हर बार लोगों की जान जाती है। बीते दो दिनों में ठंड अपने चरम पर है। इसलिए लोगों की मदद करने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोग इस पहल से जुड़ रहे हैं।
ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने के लिए हुई पहल
संस्था का कहना है कि कंबल वितरण का काम कई दिनों से चल रहा है, लेकिन अभी भी काफी ऐसे ऐसे हैैं जिनके पास कंबल या गर्म कपड़े नहीं है। समस्या को देखते हुए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।
हेल्प लाइन नंबर
9891963162/9582182312